पिपरा: भगवान शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा तेंदुई गांव, 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू
Pipra, Palamu | Jul 5, 2026 पीपरा प्रखंड के तेंदुई गांव में भगवान शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर रविवार की सुबह आठ बजे से मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण, शंखनाद और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ती रही और लोगों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना किया।