बड़ौत: ASP प्रवीण सिंह चौहान ने थाना रमाला का आकस्मिक निरीक्षण किया, संबंधित को दिए निर्देश
Baraut, Bagpat | Apr 23, 2026 मीडिया सेल बागपत ने बुधवार गुरुवार की मध्य रात्रि करीब 1:45 बजे बताया कि ASP बागपत द्वारा प्रवीण सिंह चौहान ने थाना रमाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों के रखरखाव, जनसुनवाई डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।