पत्थलगांव: पत्थलगांव में जनगणना कार्य में बाधा डालने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
पत्थलगांव पुलिस ने जनगणना कार्य में बाधा डालने, प्रगणक शिक्षक से मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में फरार आरोपी शुभम कुजूर उर्फ बंटी कुजूर (26) को रायगढ़ से गिरफ्तार किया है। मामला ग्राम सुरेशपुर का है। पुलिस के अनुसार 5 मई 2026 को जनगणना प्रगणक शिक्षक सतीश कुमार सक्सेना ग्राम सुरेशपुर में ड्यूटी पर गए थे। इसी दौरान आरोपी ने उन्हें फर्जी व्यक्ति बताते हुए गा