पटना ग्रामीण: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- धर्म के नाम पर प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए
बांग्लादेश में हिंदू युवक की हुई हत्या के मामले पर RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे कहा है कि धर्म के नाम पर किसी भी देश में किसी को भी प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए। मौके पर उन्होंने यह भी कहा है कि चाहे कोई भी किसी भी धर्म का हो उसे अपने धर्म को मानने का अधिकार है।