पटना ग्रामीण: हत्या के बाद दो शूटर्स की मॉब लिंचिंग, एक शूटर की पत्नी समेत दो गिरफ्तार
गोपालपुर थाना क्षेत्र में 25 नवंबर को एक व्यक्ति की हत्या के बाद भीड़ ने दो शूटर्स की हत्या करती थी। वहीं अब शूटर्स के द्वारा किए गए व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक शूटर की पत्नी और एक अन्य अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पूर्व में भी एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।