पटना ग्रामीण: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने राजभवन में राज्यपाल से की मुलाकात
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन मंगलवार को पहली बार पटना पहुंचे। नितिन नबीन ने एयरपोर्ट से लेकर मिलर हाई स्कूल तक 6 किलोमीटर का रोड शो किया। वहीं मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे नितिन नबीन राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की।