बीरपुर: मध्य विद्यालय खरमौली में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 80 पौधे लगाए गए
उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरमौली में शनिवार को दोपहर करीब बारह बजे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक विरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शिक्षकों, विद्यार्थियों, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने विद्यालय परिसर में आम, अमरूद, लीची सहित 80 फलदार व फूलदार पौधे लगाए।