भादरा: भिरानी पुलिस थाना में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला दर्ज
भिरानी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित परिवार ने गांव डूंगराना निवासी युवक पर आरोप लगाया है। किशोरी 15 मई की रात ईंट भट्ठे से गायब हुई थी। पुलिस ने बीएनएस धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच एसआई राजेन्द्र कुमार को सौंपी है।