रहटगांव: रहटगांव सहित जिले में रबी उपार्जन के लिए आधार-बैंक लिंक अनिवार्य, सफल भुगतान के बाद ही स्लॉट बुकिंग होगी
रहटगांव सहित पूरे जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इस प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने आधार आधारित भुगतान प्रणाली को अनिवार्य किया है। साथ ही प्रशासन द्वारा ऐसे किसानों को दूरभाष के माध्यम से भी सूचित किया जा रहा है।