नवाबगंज: बेल्हा बाबा मंदिर के निकट जैदपुर सफदरगंज मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, 2 घायल
जैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेल्हा बाबा मंदिर के निकट जैदपुर सफदरगंज मार्ग पर सोमवार करीब 11 बजे दो बाईकों की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में 1 महिला सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस व एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी जैदपुर ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।