Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

#BareillyNews #JusticeForRamPal #UttarPradeshPolice #ElderlyAbuse #CrimeNews #BareillySSP #HumanRights #ViralNews #Justi...

Bareilly, Bareilly | Apr 3, 2026

MORE NEWS

विधवा महिला ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का लगाया आरोप, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र के मोहल्ला खलीलपुर निवासी विधवा महिला मंजू साहू ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बरेली को प्रार्थना-पत्र देकर ससुराल पक्ष पर मारपीट, प्रताड़ना और घर से बेदखल करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता मंजू साहू के अनुसार, उसके पति सत्यपाल साहू की लगभग तीन वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। आरोप है कि पति की मौत के बाद से सास रामवती, ससुर छेदेलाल तथा ननद हेमा और सीमा उसे लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला का कहना है कि जब उसने घर छोड़ने से इनकार किया तो उसके साथ और उसकी दो पुत्रियों के साथ मारपीट की गई।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उसके घर की बिजली काट दी, जिससे उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उसने बताया कि अलग बिजली कनेक्शन कराने का प्रयास किया, लेकिन उसके नाम से कनेक्शन नहीं हो सका। आरोप है कि अब ससुराल पक्ष घर में रहने के एवज में प्रतिमाह पांच हजार रुपये किराया भी मांग रहा है।
महिला ने बताया कि वह सिलाई का कार्य कर अपनी और अपनी दो बेटियों का पालन-पोषण करती है। उसका कहना है कि उसने पहले भी थाना सीबीगंज में शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए उसने एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
नोट: यह समाचार पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना-पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले में पुलिस या आरोपित पक्ष का पक्ष सामने आना शेष है।

#Bareillynewslive

#Bareillypolice

विधवा महिला ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का लगाया आरोप, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र के मोहल्ला खलीलपुर निवासी विधवा महिला मंजू साहू ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बरेली को प्रार्थना-पत्र देकर ससुराल पक्ष पर मारपीट, प्रताड़ना और घर से बेदखल करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता मंजू साहू के अनुसार, उसके पति सत्यपाल साहू की लगभग तीन वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। आरोप है कि पति की मौत के बाद से सास रामवती, ससुर छेदेलाल तथा ननद हेमा और सीमा उसे लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला का कहना है कि जब उसने घर छोड़ने से इनकार किया तो उसके साथ और उसकी दो पुत्रियों के साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उसके घर की बिजली काट दी, जिससे उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उसने बताया कि अलग बिजली कनेक्शन कराने का प्रयास किया, लेकिन उसके नाम से कनेक्शन नहीं हो सका। आरोप है कि अब ससुराल पक्ष घर में रहने के एवज में प्रतिमाह पांच हजार रुपये किराया भी मांग रहा है। महिला ने बताया कि वह सिलाई का कार्य कर अपनी और अपनी दो बेटियों का पालन-पोषण करती है। उसका कहना है कि उसने पहले भी थाना सीबीगंज में शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए उसने एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। नोट: यह समाचार पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना-पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले में पुलिस या आरोपित पक्ष का पक्ष सामने आना शेष है। #Bareillynewslive #Bareillypolice

Bareilly, Bareilly | Aug 4, 2026

विधवा ने देवर व उसके बेटों पर कब्जे और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के ग्राम रूकुमपुर निवासी शान्ति देवी, पत्नी स्वर्गीय सोमपाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपने देवर और उसके बेटों पर मकान की खाली जगह पर अवैध कब्जा करने, मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, पति की मृत्यु के बाद शान्ति देवी परिवार के भरण-पोषण के लिए मजदूरी करने चंडीगढ़ चली गई थीं। कुछ समय बाद जब वह वापस अपने गांव लौटीं तो देखा कि उनके देवर होरी लाल तथा उनके बेटे विशाल उर्फ मुन्ना भाई, आकाश, विकास और रवि ने उनके मकान की खाली पड़ी जमीन पर कब्जा कर लिया है। आरोप है कि कई बार जमीन खाली करने के लिए कहने पर आरोपी टालमटोल करते रहे। पीड़िता का यह भी कहना है कि उसके बड़े बेटे को अपने पक्ष में कर लिया गया है।
शिकायत में कहा गया है कि करीब एक माह पहले भी जमीन खाली कराने को लेकर विवाद हुआ था। वहीं 31 जुलाई 2026 को दोबारा जगह खाली करने की बात कहने पर आरोपियों ने कथित रूप से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपित विशाल उर्फ मुन्ना भाई स्वयं को आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से जुड़ा बताकर लगातार धमकियां देता है। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि वह पहले एक अपहरण एवं फिरौती के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
शान्ति देवी ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, अपनी जमीन को कब्जामुक्त कराने तथा स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।

#Bareillynewslive 

#Bareillypolice 
#Bareillypost

विधवा ने देवर व उसके बेटों पर कब्जे और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के ग्राम रूकुमपुर निवासी शान्ति देवी, पत्नी स्वर्गीय सोमपाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपने देवर और उसके बेटों पर मकान की खाली जगह पर अवैध कब्जा करने, मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, पति की मृत्यु के बाद शान्ति देवी परिवार के भरण-पोषण के लिए मजदूरी करने चंडीगढ़ चली गई थीं। कुछ समय बाद जब वह वापस अपने गांव लौटीं तो देखा कि उनके देवर होरी लाल तथा उनके बेटे विशाल उर्फ मुन्ना भाई, आकाश, विकास और रवि ने उनके मकान की खाली पड़ी जमीन पर कब्जा कर लिया है। आरोप है कि कई बार जमीन खाली करने के लिए कहने पर आरोपी टालमटोल करते रहे। पीड़िता का यह भी कहना है कि उसके बड़े बेटे को अपने पक्ष में कर लिया गया है। शिकायत में कहा गया है कि करीब एक माह पहले भी जमीन खाली कराने को लेकर विवाद हुआ था। वहीं 31 जुलाई 2026 को दोबारा जगह खाली करने की बात कहने पर आरोपियों ने कथित रूप से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपित विशाल उर्फ मुन्ना भाई स्वयं को आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से जुड़ा बताकर लगातार धमकियां देता है। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि वह पहले एक अपहरण एवं फिरौती के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। शान्ति देवी ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, अपनी जमीन को कब्जामुक्त कराने तथा स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। #Bareillynewslive #Bareillypolice #Bareillypost

Bareilly, Bareilly | Aug 4, 2026

डेंडेरा रेलवे स्टेशन से युवक लापता, परिजनों ने लोगों से की तलाश में सहयोग की अपील
#सीतापुर/#उत्तराखंड।
सीतापुर जनपद के रहने वाले 28 वर्षीय मैनुद्दीन पुत्र जमील बीते 19 मई 2026 से लापता हैं। परिजनों के अनुसार मैनुद्दीन 19 मई 2026 (मंगलवार) को शाम लगभग 5:00 बजे उत्तराखंड के लक्सर-रुड़की मार्ग स्थित डेंडेरा रेलवे स्टेशन से अचानक लापता हो गए। काफी तलाश के बावजूद उनका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
गुमशुदा मैनुद्दीन का रंग सांवला है और उनकी उम्र लगभग 28 वर्ष बताई गई है। वह उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर के ग्राम पर्वतपुर, पोस्ट रिहार, थाना तंबौर, तहसील लहरपुर के निवासी हैं।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मैनुद्दीन के संबंध में कोई भी जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें तो तत्काल नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें।
संपर्क नंबर:
📞 8115158258
📞 6306959289
📞 7830376108
जनहित में जारी – कृपया अधिक से अधिक साझा करें, ताकि गुमशुदा युवक सकुशल अपने परिवार तक पहुंच सके।

#Viralpost
Bareilly news Live

डेंडेरा रेलवे स्टेशन से युवक लापता, परिजनों ने लोगों से की तलाश में सहयोग की अपील #सीतापुर/#उत्तराखंड। सीतापुर जनपद के रहने वाले 28 वर्षीय मैनुद्दीन पुत्र जमील बीते 19 मई 2026 से लापता हैं। परिजनों के अनुसार मैनुद्दीन 19 मई 2026 (मंगलवार) को शाम लगभग 5:00 बजे उत्तराखंड के लक्सर-रुड़की मार्ग स्थित डेंडेरा रेलवे स्टेशन से अचानक लापता हो गए। काफी तलाश के बावजूद उनका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। गुमशुदा मैनुद्दीन का रंग सांवला है और उनकी उम्र लगभग 28 वर्ष बताई गई है। वह उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर के ग्राम पर्वतपुर, पोस्ट रिहार, थाना तंबौर, तहसील लहरपुर के निवासी हैं। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मैनुद्दीन के संबंध में कोई भी जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें तो तत्काल नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें। संपर्क नंबर: 📞 8115158258 📞 6306959289 📞 7830376108 जनहित में जारी – कृपया अधिक से अधिक साझा करें, ताकि गुमशुदा युवक सकुशल अपने परिवार तक पहुंच सके। #Viralpost Bareilly news Live

Bareilly, Bareilly | Aug 4, 2026

मणिनाथ मंदिर में अखिल भारत हिंदू महासभा ने की चतुर्थ भव्य महाआरती, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
#बरेली। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर बाबा मणिनाथ मंदिर में अखिल भारत हिंदू महासभा के तत्वावधान में चतुर्थ भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया। महाआरती में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हुए तथा भगवान शिव की आराधना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
महाआरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय बाबा महाकाल के जयघोष से गूंज उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आरती में भाग लिया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की भक्ति का विशेष पर्व है और ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में अखिल भारत हिंदू महासभा के मंडल प्रमुख पंकज पाठक जिला अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा राजेश शर्मा जिला महामंत्री राजीव शर्मा सहित छोटा साहू, मनोज, भूरा ठाकुर, हनी, नितिन, किशोर सक्सेना, मुकेश सागर, राकेश, नकुल प्रजापति,  रंजीत, रंजीत सैनी, राजेश शर्मा, अरुण, नितेश, अरुण प्रजापति और  सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने बाबा मणिनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समाज में धार्मिक सद्भाव, शांति और जनकल्याण की कामना की। संगठन की ओर से भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई।
Bareilly news Live  
#Viralpost

मणिनाथ मंदिर में अखिल भारत हिंदू महासभा ने की चतुर्थ भव्य महाआरती, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद #बरेली। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर बाबा मणिनाथ मंदिर में अखिल भारत हिंदू महासभा के तत्वावधान में चतुर्थ भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया। महाआरती में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हुए तथा भगवान शिव की आराधना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। महाआरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय बाबा महाकाल के जयघोष से गूंज उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आरती में भाग लिया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की भक्ति का विशेष पर्व है और ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में अखिल भारत हिंदू महासभा के मंडल प्रमुख पंकज पाठक जिला अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा राजेश शर्मा जिला महामंत्री राजीव शर्मा सहित छोटा साहू, मनोज, भूरा ठाकुर, हनी, नितिन, किशोर सक्सेना, मुकेश सागर, राकेश, नकुल प्रजापति, रंजीत, रंजीत सैनी, राजेश शर्मा, अरुण, नितेश, अरुण प्रजापति और सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने बाबा मणिनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समाज में धार्मिक सद्भाव, शांति और जनकल्याण की कामना की। संगठन की ओर से भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई। Bareilly news Live #Viralpost

Bareilly, Bareilly | Aug 4, 2026

Bareilly, Bareilly | Aug 4, 2026

#BareillyNews #JusticeForRamPal #UttarPradeshPolice #ElderlyAbuse #CrimeNews #BareillySSP #HumanRights #ViralNews #Justi... - Bareilly News