पटोरी: चक्सलेम गांव में तार पर चढ़ने के दौरान युवक गिरकर घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के चक्सलेम गांव में सोमवार को तार पर चढ़ने के दौरान एक व्यक्ति अचानक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत पटोरी अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उक्त आशय आशय जानकारी सोमवार संध्या 7 बजे के करीब दी गई।