अमरोहा: अमरोहा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दो दोषियों को उम्रकैद की सजा
Amroha, Amroha | Jul 12, 2026 अमरोहा के चर्चित वर्ष 2018 के अपहरण एवं हत्या मामले में जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या के मामले में दोषी कासिम और मुनीश को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों दोषियों पर 90-90 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।