अमानगंज: अजयगढ़ में शिक्षा को मिली नई मजबूती, सभी स्कूलों में बालिका शौचालय क्रियाशील
नीति आयोग की आकांक्षी विकासखंड योजना के तहत अजयगढ़ में शिक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। विकासखंड के शत-प्रतिशत शासकीय विद्यालयों में बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण कर उन्हें क्रियाशील कर दिया गया है।