तिलहर: मीरानपुर कटरा पुलिस ने डीजल चोरी का किया खुलासा,चार आरोपी गिरफ्तार।
मीरानपुर कटरा पुलिस ने डीजल चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को नाजायज असलाह और मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शमशाद,आमिर,,अकरम और हाशिम नामक चार आरोपियों को 40 लीटर डीजल,गाड़ियों से डीजल निकालने निकालने की मशीन, 3 अवैध तमंचे और दो मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया है।