राठ: पठानपुरा इलाके में दबंगों ने युवक के साथ गाली-गलौज कर जमकर मारपीट की, पुलिस ने कराया मेडिकल परीक्षण
Rath, Hamirpur | Apr 6, 2026 राठ कस्बे के पठानपुरा इलाके में दबंगों ने अपनी दबंगई दिखाते हुए एक युवक के साथ गाली गलौज करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी तथा उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है । वहीं पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल परीक्षण कराया है।