आज गुरुवार की शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक स्टेशन चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व सदर डीएसपी विवेक दीप ने किया। 4 दिसंबर गुरुवार रात करीब 8 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि इस दौरान सभी छोटी-बड़ी गाड़ियों की डिक्की, वाहन के कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस की गहन जांच की गई।