जमुई: चकाई चेक पोस्ट पर शराब की बड़ी खेप बरामद, एक तस्कर को किया गया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | May 18, 2026 जमुई जिले में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि करीब 12:40 बजे चकाई चेक पोस्ट के पास एक बजाज ऑटो से भारी मात्रा में शराब बरामद की। उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की खेप छुपाकर जमुई की ओर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर चकाई चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच शुरू की गई।