कासगंज: कासगंज में पुलिस ने मेटा कंपनी से मिले एक अलर्ट के बाद 25 वर्षीय युवक की जान बचाई
पुलिस के मुताविक युवक ने कीटनाशक दवा पीते हुए "गुड बाय" लिखकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। मेटा के अलर्ट मिलने के बाद पुलिस 10 मिनट के भीतर युवक के घर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जिससे युवक की जान कासगंज पुलिस के द्वारा बचाई गई।