कुचायकोट: पुलिस ने भठवारूप गांव के पास से कार सवार दो लोगों को 83 लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के भटवारूप गांव के समीप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिला निवासी एक कार सवार फेतूल कुमार और सुभाष कुमार नामक दो व्यक्ति को करीब 83 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज शनिवार को दोपहर 2 बजे दी गई बताया गया कि पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है।