सीकर के धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी में वार्षिक फाल्गुन लक्खी मेले को लेकर बिजली विभाग शुक्रवार से मेंटेनेंस का कार्य शुरू करेगा। सहायक अभियंता राकेश कुमार महला ने बताया कि खाटूश्यामजी मेला मेंटेनेंस कार्य के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है, जो रोज सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेला मेंटेनेंस का कार्य संपादित करेंगी। जिससे 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी।