शिवपुरी नगर: खून न मिलने से मासूम की मौत, पिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
मेडिकल कॉलेज शिवपुरी और जिला अस्पताल में समय पर ब्लड नहीं मिलने से 13 माह की मासूम बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। मामले में आज बुधवार शाम करीब साढ़े 4 बजे बच्ची के पिता बबलू जाटव ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। बारां (राजस्थान) निवासी बबलू जाटव ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी नेहा जाटव मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी।