एयरफोर्स के जवान अभय सिंह तोमर की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, 12 दिन पहले ही बने थे पिता, बेलगांव के पास हुआ था हादसा, डॉक्टर ने किया पोस्टमार्टम
मुरैना। बिलगांव के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में भारतीय वायुसेना (एयरफोर्स) के जवान अभय सिंह तोमर (निवासी: रामनगर, जौरा) की दुखद मौत हो गई। जवान अभय सिंह अपनी सासू मां को छोड़ने के बाद वापस मुरैना से अपने घर लौट रहे थे, तभी बिलगांव के पास एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को रविवार को जोरदार टक्कर मार दी थी।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मुरैना जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा उन्हें प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल चौकी प्रभारी को सूचित किया गया और देर रात मृतक के शव को पोस्टमार्टम (PM) हाउस में रखवा दिया गया।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, सोम
Morena, Morena | Sep 21, 2026