बिलग्राम: दारापुर में बिना अनुमति जेसीबी से मिट्टी खनन कर बेचने का आरोप राजेश कुमार ने लगाया, डीएम से की शिकायत
विकासखंड मल्लावां क्षेत्र के दारापुर गांव निवासी राजेश कुमार ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान और उनके पति पर बिना अनुमति जेसीबी मशीन से मिट्टी खनन कराने और बिक्री कराने का आरोप लगाया है।राजेश कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि खेतों से प्रतिदिन ट्रालियों के माध्यम से बिना अनुमति मिट्टी का खनन कर बिक्री की गई