फिरोज़ाबाद: हिमायूपुर इलाके में चूड़ी का कार्य करते समय लेम्प की डिब्बी फटने से लगी आग
फ़िरोज़ाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर इलाके में चूड़ी जुड़ाई करते समय लेम्प की डिब्बी फटने से आग लग गयी। हादसे में मुन्नी देवी नामक महिला गंभीर रूप से झुलस गयी है। बताया जाता है महिला लेम्प की डिब्बी में केरोसिन तेल डाल रही थी. इसी दौरान हादसा हो गया। स्थानीय लोगों की मदत से महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।