राशमि: पुलिस ने साइबर ठगी से बचाव के लिए अभियान चलाया, राशमी कस्बे में लोगों को किया जागरूक
क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने शनिवार को कस्बे में जागरूकता अभियान चलाया। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर थानाधिकारी रतन सिंह कितावत ने सदर बाजार और बाईपास रोड पर लोगों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक किया।इस दौरान, कस्बेवासियों को साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले विभिन्न तरीकों से बचने के उपाय बताए