पालकोट: सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Palkot, Gumla | Apr 5, 2026 पालकोट थाना क्षेत्र के सतखारी किंद्रकेला निवासी 60 वर्षीय दुर्गा एक्का रविवार शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, वे अपनी टीवीएस मोपेड से लौवाकेरा बाजार आए हुए थे। शाम करीब 4:00 बजे बाजार से घर लौटने के दौरान नागपुर मोड़ के पास उनका वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे पिलर से टकरा गया।