गिर्वा: अतिरिक्त महाधिवक्ता डाॅ. प्रवीण खण्डेलवाल का कोर्ट परिसर में हुआ भव्य स्वागत, उदयपुर से इस पद पर जाने पहले अधिवक्ता।
Girwa, Udaipur | Feb 17, 2024 राज्य सरकार की ओर से मनोनित अतिरिक्त महाधिवक्ता डाॅ. प्रवीण खण्डेलवाल का शनिवार को कोर्ट परिसर में भव्य स्वागत किया गया। खण्डेलवाल जोधपुर में पद ग्रहण करने के बाद शुक्रवार देर रात को उदयपुर पहुंचे थे। इसके बाद शनिवार को उदयपुर बार एसोसिएशन और वरिष्ठ अधिवक्ताओं की ओर से स्वागत समारोह आयोजित किया गया।