गिर्वा: उदयपुर की सहेलियों की बाडी का पर्यटन उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, पर्यटन पुलिस भी रही मौजूद।
Girwa, Udaipur | Feb 16, 2024 लेकसिटी में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा और उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार के लिए पर्यटक विभाग की ओर से शुक्रवार को एक जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई। इस अभियान के तहत पर्यटन विभाग की उपनिदेशक सहेलियों की बाडी पहुंची और वहां पर औचलक निरीक्षण किया। उपनिदेशक के साथ पर्यटन पुलिस के जवान भी पहुंचे और वहां पर गाइड को विभाग की ओर से जारी लाइसेंस की जांच की।