पामगढ़: पंडरी गांव के देवेन्द्र दिनकर को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिला त्वरित समाधान, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने स्वयं लिया फीडबैक
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड के ग्राम भंवतरा निवासी देवेन्द्र दिनकर ने राशन कार्ड एवं राशन आबंटन से संबंधित समस्या मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज कराई थी। संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई कर उनकी समस्या का निराकरण किया गया। इसके बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने स्वयं दिनकर से दूरभाष पर चर्चा कर समाधान के संबंध में जानकारी ली।