कुरई: ऐरमा जलाशय परियोजना पर बवाल, अधूरा काम देखकर ग्रामीणों में आक्रोश
Kurai, Seoni | Apr 1, 2026 सिवनी के कुरई क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऐरमा में प्रस्तावित ऐरमा जलाशय लाडिया खोली परियोजना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बुधवार को बताया गया कि वर्ष 2018 में इस परियोजना का काम शुरू हुआ था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग को अवगत कराया गया। लेकिन कार्रवाई नही हुई।