हुज़ूर: सीएम की सुरक्षा में चूक, आरक्षक की कार कारकेड में घुसी, आरक्षक लाइन अटैच
Huzur, Bhopal | May 21, 2026 भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। वीआईपी ड्यूटी में तैनात एक आरक्षक की कार अचानक मुख्यमंत्री के कारकेड में घुस गई। घटना स्टेट हैंगर के पास हुई|सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार को रुकवाया | मामले को गंभीर मानते हुए कोहेफिजा पुलिस ने आरक्षक को हिरासत में लेकर लाइन अटैच कर दिया है|