चतरा: व्यवहार न्यायालय स्थित विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने रामदेव कुमार साहू को 15 साल कैद और 1.50 लाख रुपये जुर्माना लगाया
Chatra, Chatra | Oct 6, 2026 चतरा व्यवहार न्यायालय स्थित विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में मायापुर गांव निवासी रामदेव कुमार साहू को एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत दोषी करार देते हुए 15 वर्ष के कारावास की सजा सुनायी है।अदालत ने दोषी पर एक लाख 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर उसे दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।