विकास भवन गेट के पास बने विद्युत उपकेंद्र में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। विद्युत विभाग ने जांच शुरू कर मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया है। कर्मचारियों के अनुसार ओवरलोडिंग हादसे की वजह बनी।