मोतिहारी: हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त ने मोतिहारी न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के वांछित अभियुक्त ने मोतिहारी न्यायालय में आत्म समर्पण किया है। हरसिद्धि के उज्जैन लोहियार हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र के घर पर फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने एवं आर्म्स एक्ट के वांछित अभियुक्त पिपरा थाना क्षेत्र के कुड़िया निवासी दिवाकर पांडेय के पुत्र आदित्य पांडेय उर्फ आदित्य प्रकाश ने न्यायालय में आत्म समर्पण किया है।