मंझनपुर: पहड़िया में नशे में विवाद के बाद बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, बेटे-बहू पर हत्या का आरोप, परिजनों में मचा कोहराम
कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के उरई अशरफपुर मजरा पहाड़िया गांव में रविवार रात लगभग 11:30 बजे 62 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव में हत्या की सूचना फैलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।