अररिया: अररिया के फारसिबगंज में अवैध बालू खनन पर प्रशासन ने किया सख्त एक्शन, जेसीबी और ट्रैक्टर ज़ब्त, ₹11.05 लाख का जुर्माना
Araria, Araria | Apr 8, 2026 जिला पदाधिकारी, अररिया के सख्त दिशा-निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज की संयुक्त टीम ने अवैध बालू-मिट्टी के उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ बड़ी छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान फारबिसगंज अंचल अंतर्गत अम्हारा पंचायत में परमान नदी के किनारे अवैध बालू खनन करते एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर-डाला को मौके पर ही पकड़ा गया।