सिरोही: सिरोही में युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया, दुष्कर्म के आरोप लगाए
Sirohi, Sirohi | Apr 30, 2026 जिले में एक युवती द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। युवती ने अपने हाथों की नसें काट लीं, जिसके बाद परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने एक मिठाई विक्रेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसे केटरिंग कार्य के बहाने पिंडवाड़ा से उदयपुर ले जाया गया, जहां जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।