कोंडागांव: परिवहन विभाग ने यात्री बसों की जांच की, सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर की कार्रवाई
कोंडागांव जिला परिवहन अधिकारी कोंडागांव के नेतृत्व में परिवहन उड़नदस्ता, जगदलपुर द्वारा बुधवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों के विरुद्ध एवं लापरवाहीपूर्वक संचालित यात्री बसों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।जांच के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले कुल 17 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनसे 23,500/ रुपये शमन शुल्क वसूले गये