काराकाट: काराकाट में अराजक तत्वों का उत्पात: बाइक जलाई, स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ा, देर रात की दो घटनाओं से दहशत
काराकाट थाना क्षेत्र के करूप बाजार में रविवार की मध्य रात्रि अज्ञात शरारती तत्वों ने दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देकर स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया। पहली घटना में करूप नगर निवासी रामईश्वर सिंह के पुत्र पिंटू सिंह की काले रंग की होंडा बाइक को आग के हवाले कर दिया गया। बाइक उनके स्टूडियो के बाहर खड़ी थी। दूसरा स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ दिया।