गिरिडीह: अहिल्यापुर थाना प्रभारी के तबादले पर पुलिस परिवार ने विदाई सह सम्मान समारोह का किया आयोजन
अहिल्यापुर थाना में पदस्थापित थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सामी के तबादला पर सोमवार की सुबह 11 बजे से अहिल्यापुर पुलिस परिवार की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नए थाना प्रभारी ऐनुल हक़ खान का भी सबों ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।