करेरा: आपदा प्रतिरक्षण कार्यक्रम सिरसौद, सिल्लारपुर और जुझाई ग्राम में आयोजित, बाढ़ से बचने के लिए किया जागरूक
करैरा क्षेत्र में संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए मप्र जन अभियान परिषद विकासखंड करैरा के ग्राम सिरसौद, सिल्लारपुर और जुझाई ग्राम में मप्र सरकार की मंशानुसार एक व्यापक “आपदा प्रतिरक्षण कार्यक्रम” की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को आपदा के समय सुरक्षित रहने, त्वरित प्रतिक्रिया देने और नुकसान को कम करने के लिए प्रशिक्षित करना है