तुलसीपुर: भारत-नेपाल सीमा वर्ती क्षेत्र जनकपुर मंदिर पर आयोजित श्री राम कथा में विधायक तुलसीपुर शामिल हुए
1 अप्रैल मंगलवार शाम 7:00 बजे विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के जनकपुर मंदिर पर आयोजित श्री राम कथा में सम्मिलित हुए। उन्होंने व्यास पीठ का पूजन कर कथा व्यास सर्वेश जी महाराज से क्षेत्र वासियों के कल्याण के आशीर्वाद की कामना की। विधायक ने कहा की बड़े ही भाग्य से कथा श्रवण करने का अवसर जीवन में प्राप्त होता है।