तुलसीपुर: देवी पाटन शक्ति पीठ पर नवरात्रि के पहले दिन प्रातः काल से श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी है
30 मार्च रविवार दोपहर 2:00 बजे देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर में नवरात्रि के प्रथम दिन दर्शन पूजन करने वालों की भारी भीड़ लगी हुई है प्रातः काल से ही श्रद्धालु लाइन में लग कर दर्शन पूजन कर रहे हैं जनपद के अलावा गैर जनपद एवं पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।चैत्र माह भर एक माह तक चलने वाला मेला भी प्रारंभ हो गया है।