तुलसीपुर: चैत्र नवरात्रि की द्वितीया तिथि को देवीपाटन शक्ति की तुलसीपुर में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही
31 मार्च सोमवार शाम 4:00 बजे तक देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर में चैत्र नवरात्रि की द्वितीया तिथि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। बड़ी संख्या में गैर जनपद एवं पड़ोसी देश नेपाल से श्रद्धालु पहुंचकर नवरात्रि पर मां का दर्शन पूजन कर रहे हैं। मंदिर व जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एवं ठहरने हेतु विशेष प्रबंध किया गया है।