पोलायकलां: निठल्ली मे जंगल में कुएं में गिरे हिरण को डायल 112, वन विभाग और ग्रामीणों ने सुरक्षित बचाया, जंगल में छोड़ा गया
क्षेत्र के निठल्ली मे जंगल में मंगलवार शाम एक जीवित हिरण के कुएं में गिर जाने की सूचना मिलने पर डायल 112, वन विभाग और ग्रामीणों की तत्परता से उसका सफल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 5 बजे डायल 112 अकोदिया को सूचना प्राप्त हुई कि निठल्ली मे जंगल स्थित एक कुएं में एक हिरण गिर गया है और बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहा