धमतरी: टीआई ने भरे बाजार में व्यापारी को जड़ा थप्पड़, दी अश्लील गाली, वीडियो हुआ वायरल
कोंडागांव निवासी शब्बीर मेमन ने बताया कि वह मुर्गा खरीदी करने के लिए बोराई साप्ताहिक बाजार आया था। बताया कि उन्होंने बोरई थाना के सामने चेक पोस्ट में अपने वाहन को नहीं रोका। जिस पर थाना प्रभारी बाजार में आकर उनको थप्पड़ मारा और अश्लील गाली दिया। व्यापारी ने आरोप लगाया कि थाना के सामने चेक पोस्ट में पुलिस द्वारा अवैध रूप से वसूली किया जाता है।