पटना ग्रामीण: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू कार्यालय पहुंचे, पार्टी नेताओं से की मुलाकात
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे अचानक जदयू कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से मुलाकात की और कार्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।