बंडा: तहसीली कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में जन सुनवाई का आयोजन हुआ
Banda, Sagar | May 5, 2026 मंगलवार को तहसीली कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे से जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें जन सुनवाई के द्वितीय मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। जिसमें भू अर्जन सहित अन्य समस्याओं का निराकरण मौके पर किया गया। इस दौरान अनुभाग स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित थे।