टिहरी: टिहरी में 15 दिन में राजमार्ग से जुड़ी सभी समस्याओं का होगा समाधान
टिहरी गढ़वाल में डीएम नितिका खण्डेलवाल ने राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रभावित मामलों पर अधिकारियों को 15 दिनों में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सड़क कटिंग, मुआवजा, सुरक्षा दीवार और अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने की व्यवस्था जल्द करने को कहा गया है।